मुखिया ने 23 लाभुकों को सौंपा पेंशन प्रमाण पत्र

Published at :12 Aug 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने 23 लाभुकों को सौंपा पेंशन प्रमाण पत्र

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के 23 वृद्ध-वृद्धाओं के बीच गुरुवार को मुखिया मंजूला मुर्मू ने पेंशन प्रमाण पत्र वितरण किया. इनमें दानगी मांडी, गुरुचरण महतो, सुकलाल टुडू, दुर्गा चरण महतो, सरला मुर्मू, शंकु कर्मकार, सोमाय मुर्मू समेत 23 लाभुक शामिल हैं. मौके पर प्रभारी पंचायत सचिव दावा हांसदा, वार्ड […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के 23 वृद्ध-वृद्धाओं के बीच गुरुवार को मुखिया मंजूला मुर्मू ने पेंशन प्रमाण पत्र वितरण किया. इनमें दानगी मांडी, गुरुचरण महतो, सुकलाल टुडू, दुर्गा चरण महतो, सरला मुर्मू, शंकु कर्मकार, सोमाय मुर्मू समेत 23 लाभुक शामिल हैं. मौके पर प्रभारी पंचायत सचिव दावा हांसदा, वार्ड सदस्य शंकर मांडी, सुशीला सोरेन, सुगी हेंब्रम, अंजना महतो, ग्राम प्रधान मदन मोहन दत्त, रोजगार सेवक शैलेंद्र गिरी आदि उपस्थित थे.

शौचालय निर्माण के लिए राज मिस्त्रियों को मिला प्रशिक्षण: मालकुंडी गांव में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज मिस्त्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. प्रशिक्षक निर्भय कुमार ने प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत के बड़कोला और लखीपुरा गांव में 56 एपीएल परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर चित्तरंजन महतो, पृथ्वी नाथ मुर्मू, राधा नायक, लोसो मुर्मू, विजय सबर, चरण मुर्मू उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola