कोर्ट की शरण में जायेंगे किरीबुरु के बेरोजगार

Published at :11 Aug 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट की शरण में जायेंगे किरीबुरु के बेरोजगार

बैठक में शामिल किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के शिक्षित बेरोजगार. किरीबुरु : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवकों ने सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खादान में जारी एसीटीटी पद की बहाली प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति को लेकर सामुदायिक भवन किरीबुरु प्रांगण में दूसरे दौर की बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अच्छे वकील से सलाह कर बहाली […]

विज्ञापन

बैठक में शामिल किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के शिक्षित बेरोजगार.

किरीबुरु : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवकों ने सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खादान में जारी एसीटीटी पद की बहाली प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति को लेकर सामुदायिक भवन किरीबुरु प्रांगण में दूसरे दौर की बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अच्छे वकील से सलाह कर बहाली के समर्थन में उच्च न्यायालय की शरण में जाकर अपील दायर करेंगे. मामले को लेकर रविवार को कानून के जानकार बेहतर वकील से संपर्क कर आगे कदम बढ़ायेगा. इसके अलावा प्रबंधन से वार्ता के लिए दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, इसमें सुनील गागराई, जॉन पूर्ति, महेंद्र राउतिया, धीरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, नीरज राम, चतुभुर्ज पुथाल, जयपाल गुड़िया, जमशेद आलम एवं उदियान मुंडा को शामिल किया गया. प्रतिनिधिमंडल प्रबंधन से 12 अगस्त को वार्ता करने जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola