जांच में अनियमितता की शिकायत गलत निकली

Published at :11 Aug 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
जांच में अनियमितता की शिकायत गलत निकली

बीडीओ ने की डोभा की जांच नोवामुंडी : चाईबासा के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर बड़ाजामदा पंचायत के खास जामदा बस्ती में डोभा निर्माण में अनियमितता की जांच बीडीओ अमरेन डांग ने की. इसमें प्राक्कलन के मुताबिक गहराई व चौड़ाई की माप करायी गयी. इसमें सही सलामत पाया गया है. मनरेगा के […]

विज्ञापन

बीडीओ ने की डोभा की जांच

नोवामुंडी : चाईबासा के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर बड़ाजामदा पंचायत के खास जामदा बस्ती में डोभा निर्माण में अनियमितता की जांच बीडीओ अमरेन डांग ने की. इसमें प्राक्कलन के मुताबिक गहराई व चौड़ाई की माप करायी गयी. इसमें सही सलामत पाया गया है. मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान होने की बात मजदूरों ने बतायी है. यह जानकारी बीडीओ अमरेन डांग ने दी. इस संबंध मे उन्होंने बताया कि नोवामुंडी भाग-1 के जिला परिषद सदस्य शंभु हाजरा ने उपायुक्त से डोभा निर्माण मे अनियमितता व मजदूरों के मजदूरी नहीं देने की लिखित शिकायत डीसी से की थी.
जांच में बीडीओ के साथ मनरेगा के कनीय अभियंता अजय किस्कू, एइ अजय महतो, मनरेगा के कनीय अभियंता मनोज पासवान, बीपीओ निरंजन मुखी, सीआइडी एके सिन्हा समेत रोजगार सेवक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola