प्रगति ट्रेडर्स का गोदाम हुआ सील, चार लोग हिरासत में

Published at :11 Aug 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रगति ट्रेडर्स का गोदाम हुआ सील, चार लोग हिरासत में

छापेमारी. रजिस्टर, उत्पाद की सूची समेत अन्य सामग्री जब्त घाटशिला : घाटशिला के लालडीह स्थित प्रगति ट्रेडर्स के कार्यालय में बुधवार को अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग और एसपीडीपी संजीव कुमार बेसरा ने छापेमारी की. उन्होंने प्रगति ट्रेडर्स के गोदाम को सील कर दिया. वहीं गोदाम से रजिस्टर, उत्पादों की सूची समेत अन्य सामान जब्त किया. […]

विज्ञापन

छापेमारी. रजिस्टर, उत्पाद की सूची समेत अन्य सामग्री जब्त

घाटशिला : घाटशिला के लालडीह स्थित प्रगति ट्रेडर्स के कार्यालय में बुधवार को अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग और एसपीडीपी संजीव कुमार बेसरा ने छापेमारी की. उन्होंने प्रगति ट्रेडर्स के गोदाम को सील कर दिया. वहीं गोदाम से रजिस्टर, उत्पादों की सूची समेत अन्य सामान जब्त किया. कार्यालय से कारोबार के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण चार युवकों को हिरासत में लिया गया है. एसडीओ और एसडीपीओ जब प्रगति ट्रेडर्स के कार्यालय पहुंचे, तो वहां पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी थी. छात्र-छात्राएं बैठ कर फॉर्म भर रहे थे.
उनसे एसडीओ और एसडीपीओ ने भीड़ लगाने के संबंध में जानकारी ली, तो किसी ने उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी. इससे नाराज होकर उन्होंने कार्यालय में उपस्थित चार युवकों को अपने साथ लेकर थाना पहुंचे. हिरासत में लिये गये युवकों ने एसडीओ और एसडीपीओ को बताया कि वे चक्रधरपुर से आये हैं. उन्हें यहां बुलाया गया था, ताकि वे उत्पाद बेच कर अपनी जीविका चला सके. कई युवक पश्चिम बंगाल से आये थे. बाद में चारों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.
जमशेदपुर का प्रभु करता है कार्यालय की देखरेख
एसडीओ ने कार्यालय के मालिक के बारे में पूछा, तो बताया गया कि कार्यालय की देखरेख प्रभु करता है. वह जमशेदपुर गया है. वहां मौजूद युवक और युवतियों ने एसडीओ को बताया कि वे सेमिनार में शामिल होने के लिए बैठे हैं. सेमिनार में उन्हें ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों के संबंध में जानकारी दी जायेगी. एसडीओ ने युवक और युवतियों से पूछा कि सेमिनार कब शुरू होगा और कौन उपस्थित होंगे. इसपर युवक- युवतियां जवाब नहीं दे पाये. एसडीओ और एसडीपीओ को कार्यालय से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने प्रगति ट्रेडर्स के गोदाम को सील कर दिया.
प्रगति ट्रेडर्स कार्यालय में युवकों से पूछताछ करते एसडीओ.
गोदाम को सील करते एसडीओ
जबतक ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और प्रगति ट्रेडर्स के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है. उक्त कंपनियां क्या करती हैं. किस तरह का उत्पाद बेचती है. जबतक प्रशासन को उनके संबंध में सही जानकारी नहीं मिल जाती है, तबतक गोदाम सील रहेगा. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ की जायेगी. आखिर वे चक्रधरपुर से यहां क्यों आये हैं. उन्हें इस कंपनी में काम करने से लाभ है. –
संतोष कुमार गर्ग, अनुमंडलाधिकारी, घाटशिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola