''दारू का करो बहिष्कार''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया. शराबबंदी के लिए महिलाओं ने निकाली रैली चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला के समीप से रविवार को झारखंड मानवाधिकार संघ और झारखंड महिला सामाख्या सोसाइटी के संयुक्त के तत्वावधान में महिलाओं ने रविवार को शराब बंदी के लिए जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल महिलाएं अपने हाथों में नारे लिखित तख्तियां ले रखी […]
विज्ञापन
चाकुलिया. शराबबंदी के लिए महिलाओं ने निकाली रैली
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला के समीप से रविवार को झारखंड मानवाधिकार संघ और झारखंड महिला सामाख्या सोसाइटी के संयुक्त के तत्वावधान में महिलाओं ने रविवार को शराब बंदी के लिए जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल महिलाएं अपने हाथों में नारे लिखित तख्तियां ले रखी थी. रैली में शामिल महिलाएं अगर कोई दूध पिलाये तो करो सत्कार, अगर कोई दारू पिलाये तो करो बहिष्कार, बंदो होबे झगड़ा झांटी, बंदो होले मोधेर भाटी आदि का नारा लगा रही थी.
डाक बंगला के समीप से निकली रैली ने बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया. रैली वापस डाक बंगला पहुंच कर समाप्त हुई. रैली के बाद महिलाओं ने बैठक की. बैठक में मानवाधिकार से संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर संघ के अध्यक्ष दिनेश किनू, विंदेश्वर स्वर्णकार, महिला यूनिट की अध्यक्ष संगीता मिश्रा, आफरीन, अर्पणा दत्ता, महिला समाख्या सोसाइटी की जेआरपी चिन्मया महापात्रा, सालगे मुर्मू, अर्चना मुर्मू, बुधनी मुर्मू, भारती, पानमुनी उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




