तख्तियां लेकर महिलाओं ने की बुलंद आवाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

रैली में शामिल महिलाएं और युवातियां शराबबंदी के लिए विधायक से मांगा सहयोग बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के इटामुड़ा और गौरचंद्रपुर की महिलाओं ने रविवार को बहरागोड़ा स्थित विधायक कार्यालय में विधायक कुणाल षाड़ंगी को ज्ञापन सौंप कर गांव में शराब बंदी की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में 90 प्रतिशत आदिवासी […]
विज्ञापन
रैली में शामिल महिलाएं और युवातियां
शराबबंदी के लिए विधायक से मांगा सहयोग
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के इटामुड़ा और गौरचंद्रपुर की महिलाओं ने रविवार को बहरागोड़ा स्थित विधायक कार्यालय में विधायक कुणाल षाड़ंगी को ज्ञापन सौंप कर गांव में शराब बंदी की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में 90 प्रतिशत आदिवासी निवास करते हैं. अधिकांश ग्रामीण मजदूर हैं और अपनी कमाई शराब पीने में बर्बाद करते हैं. शराब का विरोध करने पर पुरुष मारपीट करते हैं.
गांव की महिलाओं ने शराब दुकानदारों को पांच अगस्त के बाद शराब नहीं बेचने का अल्टीमेटम दिया था. महिलाओं ने विधायक से उक्त शराब दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की. अन्यथा महिलाओं द्वारा उक्त दुकानदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
इसके बाद अगर किसी प्रकार की मारपीट या अन्य घटती है. इसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी. ज्ञापन सौंपने में स्वरूप प्रधान, तापस उपाध्याय, ममता पातर, चंदना पातर, सुषमा पातर, जयंती मिश्री, उषा मिश्री शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




