रास्ते पर हल चला कर लगाया बैंगन का पेड़

मुसाबनी : देवली के ग्रामीणों ने सुभाष चंद्र पाल के नेतृत्व में बुधवार को सीओ को ज्ञापन सौंपकर रास्ता बंद करने की शिकायत की. ग्रामीणों के अनुसार देवली मंदिर शंख नदी के पश्चिम में रास्ता पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने घेर कर हल जोत कर बैंगन रोप दिया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन […]
मुसाबनी : देवली के ग्रामीणों ने सुभाष चंद्र पाल के नेतृत्व में बुधवार को सीओ को ज्ञापन सौंपकर रास्ता बंद करने की शिकायत की. ग्रामीणों के अनुसार देवली मंदिर शंख नदी के पश्चिम में रास्ता पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने घेर कर हल जोत कर बैंगन रोप दिया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. सोनू पाल, कामेश्वर पाल समेत दो दर्जन किसानों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर सीओ से आवागमन के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. सीओ ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




