हाथियों को बंगाल जाने से रोक रही एपीसी कमेटी

Published at :02 Aug 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों को बंगाल जाने से रोक रही एपीसी कमेटी

घाटशिला : पश्चिम बंगाल सीमा पर ट्रेंच खोदकर कॉरीडोर बंद करने के बाद वन विभाग का हाथी भगाओ दस्ता हाथियों को बंगाल में प्रवेश नहीं करने देने के लिए पहरा दे रहा है. इस कारण हाथी झारखंड सीमा से बंगाल सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. घाटशिला प्रखंड के कानीमहुली के पास बंगाल […]

विज्ञापन

घाटशिला : पश्चिम बंगाल सीमा पर ट्रेंच खोदकर कॉरीडोर बंद करने के बाद वन विभाग का हाथी भगाओ दस्ता हाथियों को बंगाल में प्रवेश नहीं करने देने के लिए पहरा दे रहा है. इस कारण हाथी झारखंड सीमा से बंगाल सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. घाटशिला प्रखंड के कानीमहुली के पास बंगाल सीमा के काकराझोर होते हुए हाथी

चाकुलिया तक विचरण करने पर एक तरह से रोक लगा दी गयी है. घाटशिला सीमा से सटे बंगाल वन विभाग ने एपीसी कमेटी गठित की है. एपीसी कमेटी को वन विभाग ने टार्च लाइट, मोबिल, पटाखे, जूट उपलब्ध कराया है. इस कमेटी में शामिल लोग रात में झारखंड और बंगाल की सीमावर्ती क्षेत्रों में हाथियों पर निगरानी रखते हैं. उन्हें प्रति रात 350 रुपये प्रति व्यक्ति के रूप में राशि दी जाती है. बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र भूलाभेदा के रेंजर अजय दंडपात ने बताया कि बंगाल सरकार हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग ने एपीसी कमेटी बनायी है, ताकि फसल को नुकसान न हो और हाथी गांव में नुकसान नहीं पहुंचाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola