चाकुलिया: माखन लाल राइस मिल में आग से लाखों की क्षति शॉट सर्किट से लगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

धान, चावल व मशीनें स्वाहा चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार स्थित मेसर्स माखन लाल पाल राइस मिल में शनिवार की रात शॉट सर्किट से आग गया. घटना में लाखों की नुकसान का अनुमान है. रविवार की भोर चार बजे कर्मचारियों की नजर आग पर पड़ी. सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल […]
विज्ञापन
धान, चावल व मशीनें स्वाहा
चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार स्थित मेसर्स माखन लाल पाल राइस मिल में शनिवार की रात शॉट सर्किट से आग गया. घटना में लाखों की नुकसान का अनुमान है. रविवार की भोर चार बजे कर्मचारियों की नजर आग पर पड़ी. सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. इसकी सूचना थाने को दी गयी. थाना से सूचना पाकर बहरागोड़ा से अग्निशमन केंद्र से सुबह 6.30 बजे दमकल पहुंचा. दमकल से आग पर काबू पाया गया.
मिल मालिक के मुताबिक आग से 30 बोरा ब्रान, 40 क्विंटल खुदी और 30 क्विंटल धान जल कर राख हो गये. आग से मिल की कई मशीनें भी जल गयीं. मिल का शेड भी जल गया. दीवारों में दरारें पड़ गयी. उन्होंने बताया कि इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




