सऊदी में फंसा पुत्र, माता-पिता का बुरा हाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी : महुलबेड़ा का मोहम्मद सोहराब आलम (26) सऊदी अरब में फंसा हुआ है. इसे लेकर सोहराब के परिवार वाले परेशान हैं. पिता मो इम्मामुद्दीन, मां वसीस बीबी बेटे की परदेस में परेशानी की खबर से रो-रो कर बुरा हाल है. मो इम्मामुद्दीन के अनुसार उनका पुत्र 10 जून 2016 को आल मंसूर कंपनी सउदी […]
विज्ञापन
मुसाबनी : महुलबेड़ा का मोहम्मद सोहराब आलम (26) सऊदी अरब में फंसा हुआ है. इसे लेकर सोहराब के परिवार वाले परेशान हैं. पिता मो इम्मामुद्दीन, मां वसीस बीबी बेटे की परदेस में परेशानी की खबर से रो-रो कर बुरा हाल है. मो इम्मामुद्दीन के अनुसार उनका पुत्र 10 जून 2016 को आल मंसूर कंपनी सउदी अरब में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने सऊदी गया था. वह मकदमपुर जमशेदपुर के नदीम के माध्यम से सउदी गया है.
रमजान के समय मो सोहराब आलम ने मैसेज कर सऊदी में काम के दौरान हो रही परेशानी को जानकारी दी. पिता के अनुसार वह फोन में मैसेज कर सऊदी से वापस भारत लाने की व्यवस्था करने को कह रहा है. अन्यथा खुदकुशी करने की बात कही है. परिजनों ने कहा उसकी गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवारवालों के अनुसार सोहराब शहर से दूर कंपनी के फिल्टर प्लांट में अकेले ड्यूटी कर रहा है. उसे 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है. कोई सुनने वाला नहीं है. महीने का राशन पेटी कांट्रेक्टर द्वारा दिया जाता है. उसे खाना बनाकर खाना पड़ता है. सऊदी अरब भेजने वाले एजेंट कार्यालय बंद कर फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




