बरहरवा में डायरिया का कहर, दो लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर उठने लगी ऊंगली बरहरवा : दो दिनों के अंदर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में डायरिया से दो लोगों की मौत हो चुकी है. डायरिया के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मोगलपाड़ा गांव के बिजौली देवी (50) की मौत शुक्रवार की संध्या डायरिया से […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर उठने लगी ऊंगली
बरहरवा : दो दिनों के अंदर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में डायरिया से दो लोगों की मौत हो चुकी है. डायरिया के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मोगलपाड़ा गांव के बिजौली देवी (50) की मौत शुक्रवार की संध्या डायरिया से हो गयी. उनका इलाज गांव में ही झोलाछाप चिकित्सकों के पास कराया जा रहा था. वहीं शनिवार को मसना के एक सात वर्षीय बालक की भी मौत अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही हो गयी. बच्चे के माता-पिता जब बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर केडी मुर्मू ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के डोमपाड़ा, बंगालीपाड़ा, मोगलपाड़ा सहित कई जगहों पर कैंप लगाकर डायरिया पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया है. वहीं प्रत्येक दिन सीएचसी बरहरवा में
बरहरवा में डायरिया…
डायरिया के नये-नये मरीज भरती हो रहे हैं. अस्पताल में पूरा बेड भरा हुआ है. अगर सरकारी आंकड़ों को गौर करें तो अकेले सीएचसी बरहरवा में फरवरी माह में 19, मार्च में 14, अप्रैल में 32, मई में 66 व जून में 199 इस प्रकार अब तक कुल 330 डायरिया के मरीज अस्पताल में इलाज करा चुके हैं. जबकि इससे दो गुणा मरीजों का इलाज गांव में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया गया है.
कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ एके मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डायरिया को लेकर पूरी तरह चौकस है. जहां भी डायरिया के मरीज अधिक संख्या में मिल रहे हैं, वहां पर कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. दवा की कोई कमी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




