शराब बेचने वालों पर पांच हजार का जुर्माना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

महिलाओं ने विधायक व पुलिस से मांगी मदद चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के रूपुषकुंडी गांव में महिलाओं ने गुरुवार को क्लब भवन की चौपाल पर विधायक कुणाल षाड़ंगी और एसआइ एनडी टप्पो के साथ बैठक कर शराबबंदी में सहयोेग मांगा. महिलाओं ने विधायक से कहा कि महिलाएं गांव को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चला […]
विज्ञापन
महिलाओं ने विधायक व पुलिस से मांगी मदद
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के रूपुषकुंडी गांव में महिलाओं ने गुरुवार को क्लब भवन की चौपाल पर विधायक कुणाल षाड़ंगी और एसआइ एनडी टप्पो के साथ बैठक कर शराबबंदी में सहयोेग मांगा. महिलाओं ने विधायक से कहा कि महिलाएं गांव को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही हैं. अवैध रूप से संचालित भट्ठियां बंद करायी जा रही है. गांव में शराब बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है. कुछ लोग रात में अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं.
कई लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. प्रशासन हमें सहयोग करें. विधायक ने कहा वे हर संभव सहयोग देंगे. वहीं एसआइ एनडी टप्पो ने गांव में चल रही शराब भट्ठियों और दुकानों की सूची मांगी. बैठक में जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, मुखिया सामसार मुर्मू, चंडी चरण साधु, चंदना नायक, सजनी नायक, जोसना नायक, द्रौपदी नायर, शोभा रानी नायक समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




