जर्जर आवास की मरम्मत कर रहे बेल्जियम के सामाजिक कार्यकर्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी कुष्ठ कॉलोनी के जर्जर आवासों की मरम्मत मुसाबनी : बेल्जियम के सामाजिक कार्यकर्ता मुसाबनी के कुष्ठ कॉलोनी के जर्जर आवासों की श्रमदान से मरम्मत कर रहे हैं. स्वयंसेवी संस्था डेमिन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के जर्जर मकानों के लिए मरम्मत का विशेष अभियान चलाया जा […]
विज्ञापन
मुसाबनी कुष्ठ कॉलोनी के जर्जर आवासों की मरम्मत
मुसाबनी : बेल्जियम के सामाजिक कार्यकर्ता मुसाबनी के कुष्ठ कॉलोनी के जर्जर आवासों की श्रमदान से मरम्मत कर रहे हैं. स्वयंसेवी संस्था डेमिन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के जर्जर मकानों के लिए मरम्मत का विशेष अभियान चलाया जा रहा है.बेल्जियम से आये एलिस, लाइस, रमांट, रेवेका, जेसेश, जोशन, इस्शा समेत नौ कार्यकर्ता इसमें जुटे हैं. पश्चिमी सिंहभूम,
सरायकेला-खरसावां, गुमला, गोड्डा, लोहरदगा समेत नौ जिलों में संस्था की ओर से कुष्ठ कॉलोनियों के जर्जर आवासों की मरम्मत व नया आवास निर्माण कार्य किया जा रहा है. बेल्जियम की नौ सदस्यीय टीम 27 जून से 16 जुलाई तक श्रमदान कर आवासों की मरम्मत व निर्माण करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




