अपनी प्रतिभा पहचानें, कड़ी मेहनत करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा सम्मान समारोह. नेताजी शिशु उद्यान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, बोले दिलीप तिर्की बहरागोड़ा : अपने अंदर की प्रतिभा की अनदेखी न करें. अपनी प्रतिभा को खुद पहचानें और लगन से मेहनत करें. मंजिल जरूर मिलेगी. उक्त बातें राज्यसभा सांसद सह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री दिलीप तिर्की ने कही. मंगलवार को […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा सम्मान समारोह. नेताजी शिशु उद्यान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, बोले दिलीप तिर्की
बहरागोड़ा : अपने अंदर की प्रतिभा की अनदेखी न करें. अपनी प्रतिभा को खुद पहचानें और लगन से मेहनत करें. मंजिल जरूर मिलेगी. उक्त बातें राज्यसभा सांसद सह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री दिलीप तिर्की ने कही. मंगलवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी की ओर से स्थानीय नेताजी शिशु उद्यान में आयोजित बहरागोड़ा सम्मान समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के पास कोई ना कोई गुण होता है. जरूरत है इसे पहचाने और उसके अनुरूप मेहनत करने की. मेहनती इंसान ही आगे बढ़ता है. युवा पढ़ाई के साथ खेल पर ध्यान दें. युवा अपनी फिटनेस पर ध्यान दें. सम्मान समारोह आयोजित करना सराहनीय है.
माता-पिता का सम्मान करें : राजेश वर्मा
विशिष्ठ अतिथि जेसीए के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि सपना देखने में कंजूसी न करें. सपना देखें और उसे चरितार्थ करें. माता-पिता का सम्मान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




