झूलन व शुभ लक्ष्मी के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़

Published at :06 Jul 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
झूलन व शुभ लक्ष्मी के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान में आयोजित बहरागोड़ा सम्मान समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी और झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभ लक्ष्मी शर्मा से ऑटोग्रॉफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए छात्राओं में होड़ लगी रही. कार्यक्रम को समाप्त होने के बाद छात्राओं ने दोनों महिला क्रिकेटरों को […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान में आयोजित बहरागोड़ा सम्मान समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी और झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभ लक्ष्मी शर्मा से ऑटोग्रॉफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए छात्राओं में होड़ लगी रही. कार्यक्रम को समाप्त होने के बाद छात्राओं ने दोनों महिला क्रिकेटरों को घेर लिया. एक-एक कर छात्राएं उनसे ऑटोग्रॉफ लेने लगी. अनेक छात्राओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली

लक्ष्य के साथ मेहनत करें : झूलन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने बतौर विशिष्ठ अतिथि कहा कि जब मैंने अपने माता-पिता से क्रिकेटर बनने की बात कही, तो लगा कि घर में एटम बम गिर गया है. मेरे माता पिता मुझे संगीत और डांस के क्षेत्र में देखना चाहते थे. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है.
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी : शुभ
विशिष्ठ अतिथि झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर शुभ लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. इससे बच्चों का विकास होता है. छात्र-छात्राएं मन लगा कर पढ़ाई करें. साथ ही खेल पर भी ध्यान दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola