निश्चिंतपुर कर्मकार टोला में भीषण जल संकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के निश्चिंतपुर कर्मकार टोला में भीषण पेयजल संकट है. टोला के लोग खेत में बने कुआं से पानी लेते हैं. टोला में 25 से अधिक परिवार रहते हैं. गांव में दो चापाकल है. दोनों चापाकल से गंदा पानी निकलता है. दोनों चापाकल का पानी पीने लायक नहीं है. […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के निश्चिंतपुर कर्मकार टोला में भीषण पेयजल संकट है. टोला के लोग खेत में बने कुआं से पानी लेते हैं. टोला में 25 से अधिक परिवार रहते हैं. गांव में दो चापाकल है. दोनों चापाकल से गंदा पानी निकलता है. दोनों चापाकल का पानी पीने लायक नहीं है.
एक मात्र सरकारी कुआं सूख गया है. ग्रामीण लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बना कच्चे कुआं का पानी पेयजल के रूप में उपयोग करने पर बाध्य हैं. पेयजल संग्रह के लिए भोर से भीड़ लग जाती है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रामेश्वर सिंह से दूरभाष पर संपर्क नहीं हो सका. इसलिए उनका पक्ष नहीं रखा जा सका. बीडीओ पूनम कुजूर ने दूरभाष पर बताया कि मामले को देखूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




