मजदूर गिरफ्तार हुए, तो ग्रामीण भी जायेंगे जेल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में मंगलवार की शाम ग्रामीणों की एक बैठक ग्राम प्रधान विराम हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी करने वाले मजदूरों को मजदूरी ना देकर प्रशासन उन पर मामला दर्ज किया है. पदाधिकारी मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में मंगलवार की शाम ग्रामीणों की एक बैठक ग्राम प्रधान विराम हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी करने वाले मजदूरों को मजदूरी ना देकर प्रशासन उन पर मामला दर्ज किया है. पदाधिकारी मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान करें और मजदूरों पर किये गये मामला वापस लें. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ग्रामीण मजदूरों के हक के लिए संगठित हैं.
जरूरत पड़ी तो सभी ग्रामीण संगठित होकर उग्र आंदोलन करेंगे. मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर प्रशासन मजदूरों को जेल भेजता है, तो सभी ग्रामीण भी जेल जायेंगे. सभी ग्रामीण मजदूरों के हित में उग्र आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




