फलदार पौधरोपण का मुहिम चला रहे आइआरएल कर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी के टेटाबादिया निवासी आइआरएल कर्मी अमृतांशु साव अजजा के लोगों के बीच फलदार पौधों को लगाने के लिए मुहिम चला रहे हैं. अपने निजी प्रयास से श्री साव ने मंगलवार को टुमांगकोचा के बिरहोर एवं सबरों के बीच अनार का पौधा वितरण किया. मौके पर उन्होंने बिरहोर एवं सबरों से अपने घर […]
विज्ञापन
मुसाबनी : मुसाबनी के टेटाबादिया निवासी आइआरएल कर्मी अमृतांशु साव अजजा के लोगों के बीच फलदार पौधों को लगाने के लिए मुहिम चला रहे हैं. अपने निजी प्रयास से श्री साव ने मंगलवार को टुमांगकोचा के बिरहोर एवं सबरों के बीच अनार का पौधा वितरण किया.
मौके पर उन्होंने बिरहोर एवं सबरों से अपने घर के समीप अनार के पौधे लगाने तथा उसकी देखभाल करने के संबंध में जानकारी दी. श्री साव ने कहा कि अजजा के गरीब परिवार के लोग आर्थिक परेशानी झेलते है. ऐसे में वे पौष्टिक आहार लेने में अक्षम हैं. इन परिवारों के लिए बाजार से फल खरीद कर खाना मुश्किल है. ऐसे में यदि अनार का पौधा लगाते हैं तो सबर- बिरहोर लोग अनार का फल खा सकते हैं.
मौके पर उन्होंने टीरा बिरहोर, आगुन बिरहोर, शिवलाल सबर, फोकट सबर, शुरू सबर, गणेश बिरहोर, सराई सबर, गालू सबर, दुखनी बिरहोर, जसमीन बिरहोर को अनार का पौधा प्रदान किया. सबर-बिरहोरों ने भी अनार का पौधा लगाकर बचाने का संकल्प लिया. श्री साव 2014 से प्रत्येक वर्ष गरीब परिवारों के बीच आम, कटहल, जामुन जैसे फलदार पौधों का वितरण करते आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




