बहरागोड़ा: घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बांध कर की पिटाई बारीपादा सीएचसी में रेफर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के महुलडांगरी गांव में पिपली गांव के शिव शंकर धड़ा (26) ने महिला के घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना रविवार की रात की है. महिला ने शोर मचाया, तो उसके पति और ग्रामीण जुटे […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बांध कर की पिटाई
बारीपादा सीएचसी में रेफर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के महुलडांगरी गांव में पिपली गांव के शिव शंकर धड़ा (26) ने महिला के घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना रविवार की रात की है. महिला ने शोर मचाया, तो उसके पति और ग्रामीण जुटे और युवक का एक खूंटा से बांध कर जमकर पिटाई की. इसी दौरान पुलिस की गश्ती जीप पहंुची. पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी लाया. यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे ओड़िशा के बारीपादा भेजा गया.
महिला के बयान पर कांड संख्या 24/16 भादवि की धारा 376, 511, 354 और 450 के तहत शिव शंकर धड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पीड़िता के मुताबिक रात में वह अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सोयी थी. उसके पति दूसरे कमरे में सोये थे. शिव शंकर धड़ा उसके घर में घुस गया और उसे पकड़ कर बलात्कार का प्रयास करने लगा. उसने शोर मचाया तो उसके पति और ग्रामीण पहंुचे और ओरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद पहुंची. इलाज के लिए उसे सीएचसी ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




