ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published at :31 May 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जवानों ने जाहेरथान से काटी लकड़ी , आक्रोश डुमरिया : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के नीमडुंगरी स्थित जाहेरथान (पूजा स्थल) से सीआरपीएफ के आस्ती पिकेट के जवानों द्वारा लकड़ी काटने से ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मुखिया पद्मावती माहली के नेतृत्व में जाहेर थान में प्रदर्शन कर विरोध जताया. ग्रामीणों का कहना […]

विज्ञापन

जवानों ने जाहेरथान से काटी लकड़ी , आक्रोश

डुमरिया : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के नीमडुंगरी स्थित जाहेरथान (पूजा स्थल) से सीआरपीएफ के आस्ती पिकेट के जवानों द्वारा लकड़ी काटने से ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मुखिया पद्मावती माहली के नेतृत्व में जाहेर थान में प्रदर्शन कर विरोध जताया. ग्रामीणों का कहना है कि जवानों द्वारा पूजा स्थल से लकड़ी काटे जाने से पूजा स्थल अशुद्ध हो गया. इसकी शुद्धिकरण की बात को लेकर गांव के चुनका बास्के, कुशल बास्के, माझो किस्कू, दिलीप बास्के और पावरा टुडू जब पिकेट गये तो जवानोंं ने उनकी पिटाई कर दी. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और जाहेरथान में प्रदर्शन कर विरोध जताया. मौके पर डेडलो माहली, अर्जुन हेंब्रम, लोपसा हेंब्रम, मान सिंह हांसदा, बारियाल हांसदा, मिरजा हांसदा, अर्जुन सोरेन समेत अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.
जनता का मित्र है सीआरपीएफ: कमांडेट : पिकेट के कमांडेट कमलेश कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ जनता का मित्र है. पिकेट के कुछ जवानोंं ने अनजाने में जाहेर थान से कुछ लकड़ियां काट दी थी. उन्हें जानकारी नहीं थी कि यह जाहेर थान है. भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं होगा. जवान जनता के सहयोगी और सुख-दुख के साथी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola