East Singhbhum : चाकुलिया सरकारी शराब दुकान से 80 लाख गबन, आठ कर्मचारियों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

रांची के अशोक नगर निवासी आनंद अर्पित ने मामला दर्ज कराया, ऑडिट में पकड़ी गयी गड़बड़ी, शराब बेच कर रुपये पास रख लिये

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित सरकारी शराब दुकान में काम करने वाले आठ कर्मचारियों के खिलाफ 80 लाख रुपये गबन की प्राथमिकी चाकुलिया थाना में दर्ज हुई है. रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी आनंद अर्पित राज ने मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गबन का मामला है. आनंद अर्पित राज ने लिखित शिकायत में बताया है कि दुकान में कार्यरत ठाकुर प्रसाद महतो, रवि रंजन कुमार, पिंटू यादव, अखिलेश प्रसाद गुप्ता समेत आठ लोगों ने विगत एक वर्ष में शराब बिक्री कर लगभग 80 लाख रुपये का गबन किया है. ऑडिट में मामला पकड़ा गया है. इस संबंध में 2 जनवरी, 2025 को थाना कांड संख्या 02/25 में धारा 316 (2, 318 (4), 338/340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola