रेल प्रबंधक ने किया सुरदा खदान का दौरा

Published at :20 Apr 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
रेल प्रबंधक ने किया सुरदा खदान का दौरा

घाटशिला : दक्षिण-पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक राज कुमार मंगलम ने मंगलवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन और सुरदा खदान का दौरा किया. वे दोपहर 2.15 बजे खड़गपुर से सैलून से घाटशिला रेलवे स्टेशन पर उतरे. यहां आइसीसी के एजीएम संतोष कुमार झा के साथ मऊभंडार निदेशक बंगला पहुंचे. यहां दोपहर का भोजन करने के […]

विज्ञापन

घाटशिला : दक्षिण-पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक राज कुमार मंगलम ने मंगलवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन और सुरदा खदान का दौरा किया. वे दोपहर 2.15 बजे खड़गपुर से सैलून से घाटशिला रेलवे स्टेशन पर उतरे. यहां आइसीसी के एजीएम संतोष कुमार झा के साथ मऊभंडार निदेशक बंगला पहुंचे. यहां दोपहर का भोजन करने के बाद सुरदा माइंस रवाना हुए. शाम 6.15 बजे सुरदा माइंस का निरीक्षण कर स्टेशन पहुंचे. यहां स्टेशन का निरीक्षण के बाद सैलून से खड़गपुर के लिए रवाना हुए.

रेलवे सूत्रों ने बताया कि डीआरएम का मुख्य उद्देश्य आइसीसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करना था. बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश के बाद वे सुरदा खदान देखने गये. यहां से वापस निदेशक बंगला पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि डीआरएम का कार्यक्रम इसके पूर्व दो बार रद्द हो चुका था. तीसरी बार उनका कार्यक्रम तय हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola