दैनिक वेतन भोगियों को स्थायी करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड वन दैनिक वेतन भोगी पशु रक्षक संघ की संयुक्त बैठक हुई. इसमें चाकुलिया, बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा के दैनिक वेतन भोगी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि राजद के जिलाध्यक्ष अंबिका बनर्जी ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी वन विभाग से वर्षों से […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड वन दैनिक वेतन भोगी पशु रक्षक संघ की संयुक्त बैठक हुई. इसमें चाकुलिया, बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा के दैनिक वेतन भोगी उपस्थित थे.
मुख्य अतिथि राजद के जिलाध्यक्ष अंबिका बनर्जी ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी वन विभाग से वर्षों से स्थायी को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं. दैनिक वेतन भोगियों ने राज्यपाल का घेराव किया था.
उन्होंने कहा कि दैनिक वेतन भोगियों ने हाइ कोर्ट में स्थायी नौकरी को लेकर विभाग ने मामला दर्ज कराया था. कोर्ट ने निर्णय लिया था कि विभाग 10 दिनों के अंदर दैनिक वेतन भोगियों को स्थायी करे. इस बैठक में सुशांत मल्लिक, यादव सोरेन, राम चंद्र मुर्मू, वैशाखी मुंडा, शलीम जावेद, तनवीर अहमद, मंगल टुडू, गुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




