कानीमहुली, बांधडीह और माटियाबांधी में भोक्ता उड़ान

Published at :14 Apr 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
कानीमहुली, बांधडीह और माटियाबांधी में भोक्ता उड़ान

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कानीमहुली भैरव मंदिर परिसर और बांधडीह में बुधवार को चड़क पूजा हुई. चड़क पूजा में शिव भक्त मांदल की थाप पर थिरकते रहे. पीठ में कील घोप कर सीढ़ी के सहारे शिव भक्तों ने भोक्ता उड़ान में भाग लिया. कानीमहुली शिव मंदिर परिसर में पूजा भक्ति भाव से हुई. इसके […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कानीमहुली भैरव मंदिर परिसर और बांधडीह में बुधवार को चड़क पूजा हुई. चड़क पूजा में शिव भक्त मांदल की थाप पर थिरकते रहे. पीठ में कील घोप कर सीढ़ी के सहारे शिव भक्तों ने भोक्ता उड़ान में भाग लिया. कानीमहुली शिव मंदिर परिसर में पूजा भक्ति भाव से हुई.

इसके बाद भोक्ता उड़ान देखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल के बांदवान से ग्रामीण पहुंचे. भोक्ता उड़ान देखने के लिए आसपास के पुरुष और महिलाओं की भी भीड़ उमड़ी. बांधडीह पिकेट के पास भी चड़क पूजा आयोजित हुई. यहां भी भोक्ता उड़ान का आयोजन हुआ. सीआरपीएफ जवान भी भोक्ता उड़ान देखने के लिए पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola