चैती दुर्गा पूजा से आती है सुख-समृद्धि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ में चैती दुर्गा पूजा हर्षोंल्लास के साथ मनायी जा रही हैं. पूजा को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया है एवं भक्तों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है. यहां पल्ली समिति मुर्गाघुटू की ओर से चैती दुर्गा पूजा हर्षोंल्लास के साथ मनायी जाती है. बुधवार को मां चैती दुर्गा की […]
विज्ञापन
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ में चैती दुर्गा पूजा हर्षोंल्लास के साथ मनायी जा रही हैं. पूजा को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया है एवं भक्तों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है.
यहां पल्ली समिति मुर्गाघुटू की ओर से चैती दुर्गा पूजा हर्षोंल्लास के साथ मनायी जाती है. बुधवार को मां चैती दुर्गा की सप्तमी की पूजा-अर्चना की गयी. पूजारी शरद चंद्र बनर्जी ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस अवसर पर पल्ली समिति के अध्यक्ष भीम सेन दास, सचिव राजेश दास, उपाध्यक्ष पंचानंद दास, गोपी नाथ दास, निमाई चंद, कृष्णा दास, बालाजी राव, विश्वनाथ नायक, राहुल दास समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




