लोयोला विद्यालय चौइरा का छात्र बापी टुडू मर्डर केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

विद्यालय, रेल क्वार्टर या फिर माछकांदना में हत्या का सुराग चाकुलिया : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के करकट्टा निवासी धालभूमगढ़ के चौइरा स्थित लोयला विद्यालय के छात्र बापी टुडू की हत्या का मामला गुत्थियों में उलझा हुआ है. उसकी हत्या का सुराग विद्यालय, रेल क्वार्टर में या फिर चाकुलिया के माछकांदना में हैं. इसका पता […]
विज्ञापन
विद्यालय, रेल क्वार्टर या फिर माछकांदना में हत्या का सुराग
चाकुलिया : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के करकट्टा निवासी धालभूमगढ़ के चौइरा स्थित लोयला विद्यालय के छात्र बापी टुडू की हत्या का मामला गुत्थियों में उलझा हुआ है. उसकी हत्या का सुराग विद्यालय, रेल क्वार्टर में या फिर चाकुलिया के माछकांदना में हैं. इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है.
मृतक के पिता सूर्य सिंह टुडू के बयान पर चाकुलिया पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य, नलदोहा के राजीव मुर्मू, अंपा हांसदा तथा माझकांदना के करम सोरेन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.
स्कूल ड्रेस में स्कूली बैग से साथ उसका शव बरामद होने से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि उसके साथ 31 अक्तूबर 2015 को ही कुछ हुआ था. उक्त तिथि को उसके स्कूल जाने की बात उसके पिता बताते हैं. बापी टुडू धालभूमगढ़ स्टेशन की रेल कॉलोनी के क्वार्टर नंबर एक – टी / 3/ 1 में रहता था और चौइरा स्थित लोयला विद्यालय में पढ़ता था. यह रेल क्वार्टर किसके नाम से आबंटित है, यह जांच का विषय है. बापी ने अपने पिता को बताया था कि उसके क्वार्टर में उसके साथी राजीव मुर्मू और एक अन्य लकड़ी लाया करते थे. इस मामले में चाकुलिया का माछकांदना के करम सोरेन का नाम आने से एक नया मोड़ आ गया है. माछकांदना से जामिरा पहाड़ की दूरी लगभग तीन किमी बतायी जाती है.
पहाड़ की काफी उंचाई पर शव फेंका गया था, ताकि किसी की नजर नहीं पड़े. मगर शिकार करने वाले पहाड़ पर चढ़े और शव का मिल गया. बापी टुडू मर्डर केस में लोयला विद्यालय, रोल क्वार्टर और माझकांदना का कनेक्शन गहन जांच का विषय है.
मोबाइल हो सकता है अहम सुराग: बापी के पिता ने सनहा में मोबाइल का जिक्र किया है.
बताया था कि उसके दोस्त 27 अक्तूबर को गांव आये थे उसे एक मोबाइल दिया. उसके पिता ने यह भी बताया है कि बापी ने मोबाइल से उनके मोबाइल पर एक एसएमएस भेजा था. माना जा रहा है कि इस कांड में मोबाइल अहम सुराग हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




