झामुमो ने हाइवा का परिचालन रोका

मुसाबनी : झामुमो पश्चिमी मुसाबनी के पंचायत अध्यक्ष सूरज कालिंदी के नेतृत्व में गिरिशडांगा चौक में सोमवार को आइआरएल एवं यूसिल के हाइवा परिचालन रोका गया. ग्रामीणों का कहना था कि ओवर लोडेड व तेज गति से हाइवा परिचालन किया जाता है. इससे परेशानी होती है. हाइवा का परिचालन सुबह 10 बजे से 12 बजे […]
मुसाबनी : झामुमो पश्चिमी मुसाबनी के पंचायत अध्यक्ष सूरज कालिंदी के नेतृत्व में गिरिशडांगा चौक में सोमवार को आइआरएल एवं यूसिल के हाइवा परिचालन रोका गया. ग्रामीणों का कहना था कि ओवर लोडेड व तेज गति से हाइवा परिचालन किया जाता है. इससे परेशानी होती है.
हाइवा का परिचालन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रोका गया. करीब 12 बजे आइआरएल प्रबंधन ने इस मुद्दे पर मंगलवार को प्लांट कार्यालय में वार्ता करने के आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. मौके पर बाबू महतो, दुला मेलगांडी, सुबोध पातर, गोविंद अग्रवाल, विकास कालिंदी, भीम हांसदा, महेश्वर सोरेन, देवराज कालिंदी, सुखदेव, बबलू प्रसाद, वीर सिंह मुर्मू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




