सुवर्णरेखा परियोजना : विधायक ने प्रशासक से की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

घटिया निर्माण की हो उच्चस्तरीय जांच चाकुलिया : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने चाकुलिया के माटियाबांधी के पास 101 किमी के पास सुवर्णरेखा परियोजना के केनाल और ग्रेड थ्री सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत कोल्हान के आयुक्त सह प्रशासक अरुण से दूरभाष पर की. विधायक ने प्रशासक से यहां चल रहे कार्यों […]
विज्ञापन
घटिया निर्माण की हो उच्चस्तरीय जांच
चाकुलिया : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने चाकुलिया के माटियाबांधी के पास 101 किमी के पास सुवर्णरेखा परियोजना के केनाल और ग्रेड थ्री सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत कोल्हान के आयुक्त सह प्रशासक अरुण से दूरभाष पर की. विधायक ने प्रशासक से यहां चल रहे कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की.
उन्होंने कहा कि चाकुलिया के माटियाबांधी के पास 101 किमी के पास सुवर्णरेखा परियोजना के केनाल और ग्रेड थ्री सड़क निर्माण में संवेदक भारी गड़बड़ी कर रहे हैं. घटिया पत्थर तथा लोकल छड़ का प्रयोग किया जा रहा है. मजदूरों को 160 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है. सोमवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने निर्माण कार्य का जायजा लिया.
पूछताछ में मजदूरों ने विधायक को बताया कि उन्हें 160 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है. विधायक ने मजदूरी के मसले पर डीएलसी से बात की तो बताया गया कि मजदूरी की दर 187.30 रुपये है. यहां पर पीएनसिंह कंस्ट्रक्शन और डीएमडी कंस्ट्रक्शन के तहत कार्य हो रहा है. ग्रेड थ्री सड़क का कार्य करवा रहे पीएनसिंह कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर मोती लाल महतो ने कहा कि 160 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है.
सड़क का निर्माण प्राक्कलन के मुताबिक हो रहा है. विधायक ने ग्रामीणों के साथ लाइनिंग का जायजा लिया. कई जगहों पर लाइनिंग ध्वस्त पायी गयी. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि निर्माण कार्य घटिया स्तर का हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




