राम जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर

Published at :08 Apr 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
राम जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर

मनोहरपुर : चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ शुक्रवार को माता दुर्गा की पूजा अर्चना व पाठ शुरू होगा. इसी बीच रामनवमी भी मनायी जायेगी. मनोहरपुर में रामनवमी पर्व 15 अप्रैल को मनायी जायेगी. इस दिन मनोहरपुर में झंडा जुलूस निकलता है. स्थानीय अखाड़ा समितियां अखाड़ा का प्रर्दशन करती हैं. संत नरसिंह आश्रम महासमिति का […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ शुक्रवार को माता दुर्गा की पूजा अर्चना व पाठ शुरू होगा. इसी बीच रामनवमी भी मनायी जायेगी. मनोहरपुर में रामनवमी पर्व 15 अप्रैल को मनायी जायेगी. इस दिन मनोहरपुर में झंडा जुलूस निकलता है. स्थानीय अखाड़ा समितियां अखाड़ा का प्रर्दशन करती हैं.

संत नरसिंह आश्रम महासमिति का अखाड़ा प्रखंड का सबसे प्रथम व पुराना अखाड़ा है. 60-70 के दशक से महासमिति का अखाड़ा करतब दिखा रही है. समिति के अध्यक्ष व लाइसेंसधारी दु:खु सिंह हैं. महावीर मंडल, शिव मंदिर, मनोहरपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी में स्थापित हनुमान मंदिर का अखाड़ा वर्षो से संचालित किया जा रहा है.

शांति समिति की बैठक कल
मनोहरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास ने बताया कि नौ अप्रैल को मनोहरपुर थाना परिसर में मनोहरपुर शांति समिति की बैठक होगी. इसमें सभी स्थायी सदस्य व सभी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola