टेंपो पलटा,चार घायल

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय सड़क पर विकास नगर के समीप तीखे मोड़ पर गुरुवार की दोपहर ट्रांसफॉर्मर लदा टेंपो पलट गया. घटना में टेंपो पर सवार चार युवक घायल हो गये. टेंपो (ओडी 14 जी/0538) मनोहरपुर बिजली कार्यालय से घाटकुड़ी के लिए ट्रांसफॉर्मर लेकर जा रहा था. घायलों में कृष्णा चांपिया […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय सड़क पर विकास नगर के समीप तीखे मोड़ पर गुरुवार की दोपहर ट्रांसफॉर्मर लदा टेंपो पलट गया. घटना में टेंपो पर सवार चार युवक घायल हो गये. टेंपो (ओडी 14 जी/0538) मनोहरपुर बिजली कार्यालय से घाटकुड़ी के लिए ट्रांसफॉर्मर लेकर जा रहा था.
घायलों में कृष्णा चांपिया (20), धीरज सिंह (27), राजू नायक (23) और कृष्णा दास (27) शामिल है. घायलों को स्थानीय लोगों ने मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथिमिक चिकित्सा के बाद कृष्णा को सीएचसी में भरती कर लिया गयी, जबकि अन्य तीन को गंभीर चोट आने के कारण राउरकेला रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर पहुंचे जिला परिषद सदस्य रणजीत यादव अस्पताल में घायलों से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




