वंदना भद्रो हत्याकांड में पति, देवर समेत तीन दोषी

Published at :07 Apr 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
वंदना भद्रो हत्याकांड में पति, देवर समेत तीन दोषी

घाटशिला : माटीगाड़ा के वंदना भद्रो हत्याकांड में घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने बुधवार को पति असित भद्रो, देवर असीम भद्रो और सत्यनारायण भद्रो को भादवि की धारा 302, 201 और 34 के तहत दोषी करार दिया. तीनों के सजा की बिंदु पर सुनवाई 12 अप्रैल को […]

विज्ञापन

घाटशिला : माटीगाड़ा के वंदना भद्रो हत्याकांड में घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने बुधवार को पति असित भद्रो, देवर असीम भद्रो और सत्यनारायण भद्रो को भादवि की धारा 302, 201 और 34 के तहत दोषी करार दिया.

तीनों के सजा की बिंदु पर सुनवाई 12 अप्रैल को होगी. बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिर्वाण सरकार, जबकि एपीपी बीजी महंती हैं.
इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक वंदना की शादी वर्ष 2001 में कुलडीहा के असित भद्र के साथ हुई थी. शादी के बाद सुसराल में पति शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. बात-बात पर उसकी पिटाई करते थे. 28 अप्रैल 2007 को घर में वंदना फंदे से लटकी मिली थी.
प्राथमिकी में कहा गया है कि पति, ससुर और देवर ने मिल कर वंदना की हत्या कर दी.
वहीं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसे घर में टांग दिया. इस संबंध में वंदना के पिता नंटू ओझा के बयान पर थाना में कांड संख्या 45/07, दिनांक 28 जून 2007, भादवि की धारा 302, 201 और 34 के तहत पति असित भद्रो, पिता सत्य नारायण भद्रो और भाई असीम भद्रो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola