कुर्की जब्ती व वारंट का निष्पादन जल्द करें

Published at :07 Apr 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
कुर्की जब्ती व वारंट का निष्पादन जल्द करें

घाटशिला : घाटशिला एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को मऊभंडार पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में विभिन्न थानों के पुलिस निरीक्षक और थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग हुई. एसडीपीओ ने रामनवमी को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक जल्द करने को कहा. वहीं थानों में लंबित मामलों के साथ कुर्की जब्ती और […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को मऊभंडार पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में विभिन्न थानों के पुलिस निरीक्षक और थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग हुई. एसडीपीओ ने रामनवमी को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक जल्द करने को कहा. वहीं थानों में लंबित मामलों के साथ कुर्की जब्ती और स्थायी वारंट का निष्पादन जल्द करने का आदेश दिया. एसआर और नन एसआर मामलों पर ध्यान देने को कहा.

बैठक में अन्य मसलों पर चर्चा की गयी. नक्सल मामलों पर नजर रखने और अापराधिक मामलों पर अंकुश लगाने पर बल दिया गया. बैठक में पुलिस निरीक्षक बसंत हेस्सा, धालभूमगढ़ के मिथलेश कुमार, विमल कुमार सिंह, गालूडीह थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, ओपी प्रभारी रामदेव राय, बहरागोड़ा के उत्तम कुमार तिवारी, तनजीव समेत विभिन्न थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola