शराब के खिलाफ अभियान. बहरागोड़ा में कालियाडिंगा में की कार्रवाई

Published at :07 Apr 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के खिलाफ अभियान. बहरागोड़ा में कालियाडिंगा में की कार्रवाई

महिला को जमकर पीटा, तनाव पुलिस ने दोनों ग्रामीणों को समझाया बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा की महिलाओं ने बुधवार की शाम अवैध शराब बिक्री के आरोप में रजलाबांध की रेखा मुंडा को घर से बाहर निकाल कर पिटाई कर दी. घटना से दोनों गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद गहरा गया. सूचना पाकर […]

विज्ञापन

महिला को जमकर पीटा, तनाव

पुलिस ने दोनों ग्रामीणों को समझाया
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा की महिलाओं ने बुधवार की शाम अवैध शराब बिक्री के आरोप में रजलाबांध की रेखा मुंडा को घर से बाहर निकाल कर पिटाई कर दी.
घटना से दोनों गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद गहरा गया. सूचना पाकर पुलिस पहंुची और विवाद को शांत कराया. रजलाबांध के ग्रामीणों का कहना था कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना अच्छी बात है. यह बेहतर प्रयास है. इसके लिए शराब बेचने वालों को दो-चार दिन का समय देना चाहिए था. पहले चेतावनी दी जाती.
अगर नहीं सुधरते, तो आगे की कार्रवाई की जाती. ग्रामीणों का कहना था कि रेखा मुंडा के घर में रोजगार करने वाला कोई नहीं है. उसके पांच साल का एक बेटा है. इसलिए रेखा मुंडा को कुछ दिन का समय देना चाहिए था. एसआइ जटानाथ मिश्रा ने बताया कि महिलाएं यह समझ कर रेखा मुंडा के घर में घुसी कि वह शराब बेचती है. इसी बीच धक्का मुक्की हो गयी. रेखा मुंडा के घर से शराब बरामद नहीं हुआ. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola