घाटशिला : 683 बच्चे नहीं जाते हैं स्कूल

Published at :07 Apr 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला : 683 बच्चे नहीं जाते हैं स्कूल

घाटशिला : घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय विद्यालय चलें-चलायें अभियान पर कार्यशाला हुई. इसका उदघाटन विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार, देवयानी मुर्मू और प्रमुख हीरामनी मुर्मू और उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया बैजू मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर किया. विधायक ने कहा कि गुरुजन सार्थक पहल […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय विद्यालय चलें-चलायें अभियान पर कार्यशाला हुई. इसका उदघाटन विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार, देवयानी मुर्मू और प्रमुख हीरामनी मुर्मू और उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया बैजू मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर किया.

विधायक ने कहा कि गुरुजन सार्थक पहल करें, तो निश्चित रूप से शिक्षा सुदृढ़ होगी. केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक बेहतर कार्य कर रही है. शिक्षा को और बेहतर बनाने की जरूरत है. विद्यालयों में शिक्षक की कमी जल्द दूर होगी. बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान ने कहा कि 6 से 14 आयु वर्ग के 20 हजार विद्यार्थियों में से 483 लड़के और लड़कियां स्कूल नहीं जाते हैं. 8 से 30 अप्रैल तक विद्यालय चलें- चलायें अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान नामांकन होगा.
इस दौरान पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इस मौके पर खुदी राम महतो, निरंजन मंडल, गोपेश राय, दुरति मुर्मू, माला डे, दुर्गा मानकी समेत विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल के एचएम, शिक्षक उपस्थित थे. कार्यशाला का संचालन साजिद अहमद ने किया.
जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के आशा ऑडिटोरियम में बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी हुई. उन्होंने कहा कि चावल का आवंटन मिल गया है. अप्रैल, मई और जून का चावल स्कूलों में बहुत जल्द उपलब्ध कराया जायेगा. शिक्षक उपस्थिति पंजी को दुरुस्त करें. स्कूल शिक्षक मिड डे मिल की रिपोर्ट एसएमएस कर भेजें. स्कूली बच्चों को जो राशि आयी है. उस पर ध्यान दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola