एक निजी चापाकल के भरोसे 35 परिवार

Published at :06 Apr 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
एक निजी चापाकल के भरोसे 35 परिवार

बाल विकास परियोजना से मिलने वाले लाभ से वंचित है टोला के 20 बच्चे बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की भुतिया पंचायत के धर्मपुर गांव स्थित ढिकुडीह टोला का 35 परिवार प्रशासनिक उपेक्षा के कारण जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं. बिजली को छोड़ इस टोला में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है. आक्रोशित ग्रामीण […]

विज्ञापन

बाल विकास परियोजना से मिलने वाले लाभ से वंचित है टोला के 20 बच्चे

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की भुतिया पंचायत के धर्मपुर गांव स्थित ढिकुडीह टोला का 35 परिवार प्रशासनिक उपेक्षा के कारण जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं. बिजली को छोड़ इस टोला में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है. आक्रोशित ग्रामीण के अनुसार नेता सिर्फ वोट मांगने आते हैं. सभी ने उन्हें छला है. इस टोला तक जाने के लिए सड़क नहीं बनी है. बरसात में यह टोला टापू बन जाता है. कई साल पूर्व एक चापाकल गाड़ा गया था, लेकिन वह खराब पड़ा है.
टोला के एक व्यक्ति के निजी चापाकल से ग्रामीण पेयजल प्राप्त करते हैं. नहाने के लिए खाल का सहारा है. यहां के ग्रामीण पेंशन और इंदिरा आवास से वंचित हैं. टोला के 20 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं जाते हैं. आंगनबाड़ी केंद्र दो किमी दूर है. बीच में खाल पड़ता है. यहां की गर्भवती माताओं को दो किमी दूर खाल पार कर आंगनबाड़ी केंद्र जाना पड़ता है. जय सिंह मुर्मू, सरस्वती हांसदा, आरती मुर्मू, सुजन हांसदा ने कहा कि जन प्रतिनिधियों ने वोट के नाम पर सिर्फ सब्जबाग ही दिखाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola