बड़ाजुड़ी मवि में एक सप्ताह से मध्याह्न भोजन बंद

Published at :05 Apr 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ाजुड़ी मवि में एक सप्ताह से मध्याह्न भोजन बंद

घाटशिला : टशिला के बड़ाजुड़ी मध्य विद्यालय में एक सप्ताह से चावल नहीं होने से मध्याह्न भोजन बंद है. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कन्हाई लाल हांसदा ने बताया कि 24 मार्च से स्कूल में चावल नहीं है. मार्च से चावल उठाव नहीं हुआ है. वैकल्पिक व्यवस्था कर 7 क्विंटल चावल की व्यवस्था कर किसी तरह […]

विज्ञापन

घाटशिला : टशिला के बड़ाजुड़ी मध्य विद्यालय में एक सप्ताह से चावल नहीं होने से मध्याह्न भोजन बंद है. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कन्हाई लाल हांसदा ने बताया कि 24 मार्च से स्कूल में चावल नहीं है. मार्च से चावल उठाव नहीं हुआ है. वैकल्पिक व्यवस्था कर 7 क्विंटल चावल की व्यवस्था कर किसी तरह मध्याह्न भोजन चला. इसकी जानकारी बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान को दी है. वर्ग 1 से 8 वीं तक के लगभग 500 बच्चे हैं.

प्रतिमाह इस विद्यालय में लगभग 13 क्विंटल चावल की खपत होती है. प्रतिदिन 50 किलो चावल लगता है. बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान ने दूरभाष पर बताया कि बड़ाजुड़ी मवि में बीते एक सप्ताह से चावल नहीं होने से मध्याह्न भोजन बंद है. एमओ और एजीएम से मिल कर चावल उपलब्ध कराने की बात हुई है. जल्द मध्याह्न भोजन चालू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola