घाटशिला. कांग्रेस का महिला ग्रामीण जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

Published at :05 Apr 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला. कांग्रेस का महिला ग्रामीण जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

महिला हित की रक्षा में सरकार नाकाम : अनिता घाटशिला : टशिला के राजस्टेट मैदान में सोमवार को जिला अध्यक्ष रेणु बाला महतो की अध्यक्षता में कांग्रेस का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि पार्टी की राज्य प्रभारी अनिता राम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला हित की रक्षा में नाकाम है. […]

विज्ञापन

महिला हित की रक्षा में सरकार नाकाम : अनिता

घाटशिला : टशिला के राजस्टेट मैदान में सोमवार को जिला अध्यक्ष रेणु बाला महतो की अध्यक्षता में कांग्रेस का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि पार्टी की राज्य प्रभारी अनिता राम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला हित की रक्षा में नाकाम है. महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं. लोकसभा और विधान सभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए.
केंद्र और राज्य की सरकार नारी का सम्मान करना नहीं जानती है.
नारी हित की अवहेलना हो रही है. नारी का सम्मान कांग्रेस ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करने वाला देश का सम्मान क्या करेगा. झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास का योजना बनाओ अभियान जेब भरो अभियान बन गया है. धरातल पर कुछ भी दिखायी नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार से मुक्ति और अपनी रक्षा के लिए महिलाएं एकजुट हों.
हर मोरचे पर फेल है रघुवर सरकार: आभा सिन्हा
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा ने सम्मेलन का उदघाटन करते हुए कहा कि रघुवर सरकार हर मोरचे पर फेल है. राज्य में सूखा की स्थिति है. युवा पलायन कर रहे हैं. महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. नारी अपनी शक्ति जगायें और कांग्रेस का हाथ मजबूत करें. सम्मेलन को जिलाध्यक्ष विजय खां, सरदार बलदेव सिंह, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि काल्टु चक्रवती, तापस चटर्जी, राज किशोर सिंह, सत्यजीत सीट, मानस दास, मीना बागती, बुलु रानी मंडल, पानो सोरेन, छवि दास, देवरूना बनर्जी, जसमीन सोरेन ने भी संबोधित किया. इसका संचालन अनिता रानी सरदार और धन्यवाद ज्ञापन रेणु शर्मा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola