ePaper

East Singhbhum News : घाटशिला अनुमंडल में मैट्रिक के 23 और इंटर के 12 परीक्षा केंद्र बने, दंडाधिकारी नियुक्त

Updated at : 01 Feb 2026 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : घाटशिला अनुमंडल में मैट्रिक के 23 और इंटर के 12 परीक्षा केंद्र बने, दंडाधिकारी नियुक्त

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

जैक बोर्ड. घाटशिला अनुमंडल में मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारी पूरी

विज्ञापन

घाटशिला

.

घाटशिला अनुमंडल में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. प्रशासनिक पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक और शिक्षक शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हैं. घाटशिला अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 23 केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक की परीक्षा 3 से 17 फरवरी तक होगी. वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गये हैं. यह परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक होगी. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देश पर घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र के नेतृत्व में सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की है. अनुमंडल प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

मैट्रिक परीक्षा केंद्र1. घाटशिला मारवाड़ी हिंदी उच्च विद्यालय2. घाटशिला जेसी हाई स्कूल3. बनकाटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय4. घाटशिला बीडीएसएल बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय5. मुसाबनी माटीगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय6. मुसाबनी चापड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय7. मुसाबनी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय8. मुसाबनी शिवलाल उच्च विद्यालय9. भालूकपातड़ा अष्टकोशी उच्च विद्यालय10. डुमरिया प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय11. डुमरिया बालुकचंदा प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय12. धालभूमगढ़ कोकपाड़ा उच्च विद्यालय13. धालभूमगढ़ कोकपाड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय14. नरसिंहगढ़ उत्क्रमित उच्च विद्यालय15. ज्वालाकट्टा मिलनबीथी उच्च विद्यालय16. चाकुलिया मनोहर लाल उच्च विद्यालय17. चाकुलिया केएनजे उच्च विद्यालय18. चाकुलिया एनडी रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय19. चाकुलिया लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय20. बहरागोड़ा उच्च विद्यालय21. बहरागोड़ा केसरदा उच्च विद्यालय22. मानुषमुरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय23. बहरागोड़ा खंडामौदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय

इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र

1. मुसाबनी शिवलाल 10 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय

2. घाटशिला जेसी हाई स्कूल

3. घाटशिला बीडीएसएल बालिका उच्च विद्यालय

4. घाटशिला कॉलेज

5. घाटशिला मारवाड़ी हिंदी उच्च विद्यालय

6. घाटशिला बनकाटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय

7. चाकुलिया मनोहर लाल 10 2 उच्च विद्यालय

8. चाकुलिया एनडी रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय

9. चाकुलिया केएनजी उत्क्रमित उच्च विद्यालय

10. बहरागोड़ा 10 प्लस 2 उच्च विद्यालय

11. मानुषमुड़िया 10 प्लस 2 उच्च विद्यालय

12. बहरागोड़ा केशरदा उच्च विद्यालय

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola