बालू-मुरुम की बोरियों से कैनाल को बांधकर खेतों तक पहुंचा रहे पानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाटशिला : घाटशिला दामपाड़ा क्षेत्र के मुड़ाकाटी और चाकदोहा गांव के ग्रामीणों ने चांडिल बायीं नहर से आने वाली मुख्य कैनाल में श्रमदान कर पानी को अपने खेतों तक पहुंचाया. श्रमदान का यह सिलसिला पिछले छह वर्षों से जारी है. प्रखंड के चापड़ी गांव के गोविंद गोराई, रवींद्र नाथ गोराई, सनातन गोराई, संजय गोराई, अनिल […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला दामपाड़ा क्षेत्र के मुड़ाकाटी और चाकदोहा गांव के ग्रामीणों ने चांडिल बायीं नहर से आने वाली मुख्य कैनाल में श्रमदान कर पानी को अपने खेतों तक पहुंचाया. श्रमदान का यह सिलसिला पिछले छह वर्षों से जारी है.

विज्ञापन

प्रखंड के चापड़ी गांव के गोविंद गोराई, रवींद्र नाथ गोराई, सनातन गोराई, संजय गोराई, अनिल गोराई, संजय गोराई, गुणाधर गोराई, सनातन मुर्मू, डोमन मुर्मू ने बताया कि मुड़ाकाटी ओआर 37 के पास छह वर्षों से किसान श्रमदान कर बालू और मुरूम की बोरियों से मुख्य कैनाल को बांधने के बाद ओआर 36 और 37 से शाखा नाला से पानी अपने खेतों में पहुंचाते हैं. क्योंकि ओआर 36 चापड़ी और मुड़ाकाटी 37 के पास मुख्य कैनाल शाखा नाला के कारण खेतों तक पानी नहीं जा पाता है. इसलिए किसान श्रमदान कर अपने खेतों तक पानी ले जाते हैं.

चाकदोहा के पास ओआर 40 के पास भी ग्रामीण श्रमदान कर शाखा नाला से खेतों तक पानी ले जाते हैं. यहां भी किसान बीते छह साल से श्रमदान कर खेतों तक पानी ले जाते हैं. चाकदोहा, मुड़ाकाटी और चापड़ी के किसानों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग और जनप्रतिनिधियों को लिखित रूप दिया, लेकिन कुछ नहीं किया जा रहा. हर बार सिर्फ गेट बनाने का आश्वासन ही दिया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola