बिना पुलिस के गांव में सीआरपीएफ ने ली तलाशी, ग्रामीणों में आक्रोश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत हेंदलजुड़ी पंचायत के राजाबासा गांव में 27 अगस्त की रात सीआरपीएफ जवानों ने स्थानीय थाना पुलिस की गैर मौजूदगी में कई घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया. जवानों की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कई घरों में पुरुष नहीं थे. सिर्फ महिलाएं थीं. इसके बावजूद जवानों ने […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत हेंदलजुड़ी पंचायत के राजाबासा गांव में 27 अगस्त की रात सीआरपीएफ जवानों ने स्थानीय थाना पुलिस की गैर मौजूदगी में कई घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया. जवानों की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कई घरों में पुरुष नहीं थे. सिर्फ महिलाएं थीं. इसके बावजूद जवानों ने घर में घुस कर सर्च किया.
विज्ञापन
राजाबासा के अशोक महतो बगल के गांव पीड्राबांद में एक व्यक्ति के दाह संस्कार में गये थे. रात करीब 11 बजे के बाद सीआरपीएफ जवान गांव पहुंचे. उसके घर की तलाशी लेनी चाही. अशोक महतो की पत्नी कल्पना महतो घर से बाहर निकली और कहा सर्च कर लें. घर पर उसका बेटा प्रकाश महतो था. वह कक्षा सातवीं में पढ़ता है. जवानों ने अशोक महतो के बारे पूछा तो उसकी पत्नी ने बताया कि दाह संस्कार में गये हैं. कल्पना महतो ने बताया कई जवान घर में घुस कर कागजातों की जांच की. पानी टंकी खोल कर देखा. कई बोरे रखे थे उसे देखा. तलाशी लेने के बाद चले गये. इसी गांव के नील मोहन महतो ने बताया कि घर के दरवाजे पर जवानों ने लात से मारा. इसी गांव के बिहारी लाल महतो के पुआल के ढेर को बिखरे दिया और तलाशी ली.
कुछ नहीं मिला. इसी गांव में रहने वाले हेंदलजुड़ी पंचायत के पूर्व उप मुखिया सुधीर महतो के घर के आस पास भी जवानों ने तलाशी ली. ग्रामीणों ने बताया कि घंटों तलाशी लेने के बाद जवान चले गये. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी नहीं मिली है. जानकारी लेकर जांच करेंगे.
जवान लोकल पुलिस के साथ दिन में सर्च करें, रोक नहीं है : दुलाल हांसदा
भाकपा नेता दुलाल चंद्र हांसदा ने कहा कि इस तरह की घटना लगातार हो रही है. इसके पूर्व भी नरसिंहपुर, भूतियाकोचा में घटना घटी. जवान लोकल पुलिस के साथ दिन में सर्च करें, रोक नहीं है. रात में बिना स्थानीय पुलिस के घर में घुस कर सर्च अभियान गलत है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन