जिले में अगस्त के प्रथम सप्ताह में रिकॉर्ड 161. 2 मिमी बारिश हुई

Updated at : 08 Aug 2018 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में अगस्त के प्रथम सप्ताह में रिकॉर्ड 161. 2 मिमी बारिश हुई

गालूडीह : दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में अगस्त के पहले सप्ताह में 161.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसमें पांच और छह अगस्त को 101.4 मिमी बारिश हुई. अगस्त माह की औसत बारिश 256.1 मिमी है. एक सप्ताह में पचास फीसदी से अधिक बारिश हो गयी. मौसम विभाग […]

विज्ञापन

गालूडीह : दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में अगस्त के पहले सप्ताह में 161.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसमें पांच और छह अगस्त को 101.4 मिमी बारिश हुई. अगस्त माह की औसत बारिश 256.1 मिमी है. एक सप्ताह में पचास फीसदी से अधिक बारिश हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार जून की औसत वर्षा 218.8 मिमी है,

जबकि इस माह औसत से कम 184.4 मिमी ही वर्षा हुई. वहीं जुलाई में औसत वर्षा 301.9 मिमी है, जबकि इस माह औसत से अधिक 370.9 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा कि अभी रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी. संभावना है कि अगस्त में औसत से अधिक वर्षा होगी. वर्षा किसानों के लिए फायदेमंद है. इससे खरीफ में धान की खेती बेहतर होने की संभावना है.

पांच-छह अगस्त को रिकॉर्ड 101.4 मिमी बारिश हुई
जून मेें औसत से कम और जुलाई में औसत से अधिक बारिश हुई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola