ePaper

जमुना टुडू काे मिला वीमेन ट्रांसफार्मिंग इंडिया अवार्ड

Updated at : 30 Aug 2017 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
जमुना टुडू काे मिला वीमेन ट्रांसफार्मिंग इंडिया अवार्ड

ब्यूरो नयी दिल्ली : झारखंड की जमुना टुडू को वन संरक्षण के लिए वीमेन ट्रांसफार्मिंग इंडिया अवार्ड 2017 से नवाजा गया. नीति आयोग के सीइओ अमिताभ कांत ने टुडू को यह पुरस्कार दिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाएं देश बदलाव में व्यापक भूमिका निभा रही है. […]

विज्ञापन

ब्यूरो

नयी दिल्ली : झारखंड की जमुना टुडू को वन संरक्षण के लिए वीमेन ट्रांसफार्मिंग इंडिया अवार्ड 2017 से नवाजा गया. नीति आयोग के सीइओ अमिताभ कांत ने टुडू को यह पुरस्कार दिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाएं देश बदलाव में व्यापक भूमिका निभा रही है.

पुरस्कार पानेवाली महिलाओं ने काफी संघर्ष कर ऐसा काम किया, जाे सामाजिक बदलाव लाने में कारगर रहा. सुदूर क्षेत्र की महिलाओं में अपने साहस के दम पर यह दिखाया है कि अगर हौसला हो, तो कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है. ऐसी महिलाओं के काम को पहचान देने में यह पुरस्कार मददगार साबित होने के साथ प्रात्साहित करने का काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : गोमिया के झामुमो विधायक पर रामगढ़ में हमला, पांच गिरफ्तार

यह पुरस्कार देश में बदलाव लाने की दिशा में काम करनेवाली महिलाओं को दिया जाता है. इस साल इस पुरस्कार के लिए 12 महिलाओं का चयन किया गया. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम की रहनेवाली जमुना टुडू ने वन माफियाओं से गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिल कर 50 हेक्टेयर वन भूमि को संरक्षित करने का सराहनीय काम किया है और इसे देखते हुए पुरस्कार चयन समिति ने 12 महिलाओं को चेंजमेकर के तौर पर काम करने के लिए इसके लिए चुना, जिसमें झारखंड की जमुना टुडू भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola