दिवंगत आजसू नेता को दी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 5:33 PM
आजसू के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व 20सूत्री सदस्य दिलीप दत्त के निधन की खबर सुनकर जेएमएम प्रत्याशी आलोक सोरेन ने आसनबनी पहुंच कर अंतिम दर्शन किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
प्रतिनिधि, रानीश्वर आजसू के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व 20सूत्री सदस्य दिलीप दत्त के निधन की खबर सुनकर गुरुवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी आलोक सोरेन ने आसनबनी पहुंच कर अंतिम दर्शन किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने आवास पहुंच कर भी शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बंधाया. स्व दत्त अखबार के विक्रेता भी थे. उनके असामयिक निधन पर ग्रामीणों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. शव का अंतिम संस्कार मयुराक्षी नदी के आमजोड़ा घाट पर किया गया. इससे पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने उनके पार्थिव शरीर पर आजसू पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इनके अलावा जेएमएम के दिलीप साहा, संजीत रक्षित, विकास साहा,कयुम अंसारी, भाजपा आसनबनी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण भी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










