शिवगंगा घाट पर गूंजा हर-हर महादेव, वाराणसी-हरिद्वार की तर्ज पर हुई भव्य गंगा महाआरती

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ शिवगंगा में महाआरती करते पंडित. | Prabhat Khabar Network

सावन पूर्णिमा पर बासुकिनाथ के शिवगंगा घाट पर वाराणसी और हरिद्वार की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा.

विज्ञापन

बनारस से पहुंचे पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कराया पूजन, एलईडी स्क्रीन पर हुआ महाआरती का सीधा प्रसारण

बासुकिनाथ : सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की संध्या बासुकिनाथ स्थित शिवगंगा घाट पर वाराणसी और हरिद्वार की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. बनारस से पहुंची पंडितों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से महाआरती संपन्न करायी. महाआरती के दौरान शिवगंगा घाट का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय हो उठा. डमरू और शंख की ध्वनि से पूरा शिवगंगा क्षेत्र गुंजायमान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
बासुकिनाथ शिवगंगा में महाआरती करते पंडित. | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ शिवगंगा में महाआरती करते पंडित. | Prabhat Khabar Network

11 पंडितों ने कराया गणेश पूजन

महाआरती से पूर्व 11 पंडितों ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए गणेश पूजन कराया. इसके बाद वरुण कलश की स्थापना कर गंगा पूजन किया गया. बाबा फौजदारीनाथ सहित विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पंडितों ने श्रद्धालुओं से संकल्प भी कराया.

बासुकिनाथ शिवगंगा में महाआरती करते पंडित. | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ शिवगंगा में महाआरती करते पंडित. | Prabhat Khabar Network

शिव तांडव और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

महाआरती के दौरान शिव तांडव, शिव महिम्न स्त्रोत, बाबा बासुकिनाथ की आरती, दुर्गा जी और भगवती गंगा की आरती का गायन किया गया. कर्पूर की दीपशिखाओं से आरती की गयी.

पंडितों ने कहा कि दीपक की ज्योति मन में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के नाश और जीवन को प्रकाश से भरने का प्रतीक है. इसी आध्यात्मिक भाव के साथ दीप प्रज्वलित कर गंगा महाआरती की जाती है. वैदिक मंत्रोच्चारण, गंगा के भजनों और आरती की धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

महाआरती के समापन के बाद आम श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

बासुकिनाथ शिवगंगा में महाआरती करते पंडित. | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ शिवगंगा में महाआरती करते पंडित. | Prabhat Khabar Network

एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया सीधा प्रसारण

महाआरती को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी थी. रूट लाइन में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को महाआरती का सीधा प्रसारण दिखाया गया.

पूरे मेला क्षेत्र में भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से महाआरती का लाइव प्रसारण किया गया. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी महाआरती का सीधा प्रसारण किया गया.

शिवगंगा घाट पर की गयी आकर्षक सजावट

शिवगंगा घाट और मुख्य मंदिर के आसपास आकर्षक सजावट की गयी थी. शिवगंगा के चारों ओर साफ-सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गयी. महाआरती का संचालन एसडीओ कौशल कुमार की देखरेख में हुआ.

अधिकारी और अन्य लोग रहे मौजूद

मौके पर डीसी अभिजीत सिन्हा, एसडीओ कौशल कुमार, एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, नपं प्रशासक सार्जेनट मरांडी, बीडीओ कुंदन भगत, पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, डीएसपी श्यामानंद मंडल, रविकांत मिश्रा, कुंदन पत्रलेख, कुंदन झा, सारंग झा, मनोज पंडा, संजय झा सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola