बाबा फौजदारीनाथ के खजाने में बरसी श्रद्धा, सावन में मंदिर को मिले 6.04 करोड़ रुपये
बासुकीनाथ मंदिर। Prabhat Khabar Network
सावन मेले में बासुकिनाथ मंदिर को ₹6.04 करोड़ का दान मिला. शीघ्रदर्शनम से ₹5.36 करोड़ की आय. जानें पूरी रिपोर्ट.
बासुकिनाथ : सावन मेला अवधि में बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं ने जमकर दान किया. विभिन्न स्रोतों से मंदिर को कुल 6 करोड़ 4 लाख 92 हजार 417 रुपये की आमदनी प्राप्त हुई. मंदिर न्यास पर्षद के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने आमदनी का विवरण जारी किया.
आपके शहर में

शीघ्रदर्शनम से 5.36 करोड़ की आय
मंदिर गर्भगृह स्थित गोलक से 22 लाख 69 हजार 505 रुपये प्राप्त हुए. इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 8.159 किलोग्राम चांदी और 15 ग्राम सोना भी अर्पित किया.
दानपेटी से 42 लाख 69 हजार 190 रुपये की राशि प्राप्त हुई. वहीं शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत कुल 1,07,318 कूपन की बिक्री हुई, जिससे मंदिर को 5 करोड़ 36 लाख 59 हजार रुपये की नकद आय प्राप्त हुई.
अन्य स्रोतों से भी हुई आमदनी
मंदिर को अन्य स्रोतों से 2 लाख 92 हजार 972 रुपये तथा कपड़ा बिक्री से 1,750 रुपये की आमदनी हुई.
व्यवस्था और विकास कार्यों में होगा उपयोग
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सावन माह में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए बासुकिनाथ पहुंचे. श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार बाबा को नकद राशि के साथ सोना और चांदी भी अर्पित किया.
मंदिर को प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्था, विकास कार्यों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए