अगस्त बीता, फिर भी नहीं भरा दिगलपहाड़ी डैम; किसानों की बढ़ी चिंता
दिगलपहाड़ी डैम में कम हुआ जलस्तर| Prabhat Khabar Network
अगस्त बीता, दिगलपहाड़ी डैम खाली. कम पानी से धान की फसल खतरे में. नहरें भी सूखी. किसानों की चिंता बढ़ी. जानिए क्या है स्थिति.
प्रतिनिधि, रानीश्वर : अगस्त का महीना खत्म होने को है, लेकिन दिगलपहाड़ी डैम अब भी पूरी तरह नहीं भर पाया है. पर्याप्त बारिश नहीं होने से डैम का जलस्तर काफी नीचे है. इससे धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गयी है. प्रखंड के अन्य डैमों में भी अपेक्षाकृत कम पानी है.
आपके शहर में
नहर के गेट से थोड़ा ऊपर है जलस्तर
दिगलपहाड़ी डैम का जलस्तर फिलहाल नहर के गेट से थोड़ा ऊपर है. डैम के दायांतट और बायांतट, दोनों ओर से नहर निकाली गयी है. बायांतट नहर से सिउलीबोना के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलती है. वहीं दायांतट नहर से चापुड़िया और आसनबनी के कुछ इलाकों में पानी पहुंचता है.
झाड़ियों ने रोका नहर का रास्ता
दायांतट नहर को तिलाबनी तक पहुंचाया गया है, लेकिन आसनबनी से आगे नहर में झाड़ी-जंगल उग आने के कारण पानी तिलाबनी तक नहीं पहुंच पा रहा है. ऐसे में डैम में कम पानी और नहर की बदहाल स्थिति ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है.
बारिश के भरोसे अच्छी हुई धान की रोपनी
आसनबनी के किसान प्रदीप मंडल ने बताया कि इस वर्ष धान की रोपनी अच्छी हुई है. अब तक बारिश के भरोसे खेती ठीक चल रही है. लेकिन आगे बारिश नहीं हुई तो फसल को सिंचाई की जरूरत पड़ेगी. ऐसी स्थिति में डैम का पानी धान की फसल के लिए सहारा बन सकता है.
उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत तक डैम का पूरी तरह नहीं भरना चिंता का विषय है. यदि आगे भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो किसानों के सामने धान की फसल बचाने का संकट खड़ा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए