मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना के चार लाभुकों को सांसद ने सौंपे चेक

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

चार लाभुकों को सांसद ने सौंपे चेक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंड: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना के अंतर्गत सदर प्रखंड के चार लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. सांसद नलिन सोरेन ने प्रखंड के धनबारी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को 50- 50 हजार रुपये का चेक सौंपा. गंभीर बीमारी से पीड़ित धोगड़िया गांव के नरेश मुर्मू, शाहिदा बीबी, सोनामन बीबी व मरियम बीबी को चेक प्रदान करते हुए सांसद ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. श्री सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार की यह योजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है. कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में अपनी जान न गंवानी पड़े. मौके पर जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद, सदर प्रखंड के जेएमएम अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, सिद्धार्थ लाहा, काठीकुंड प्रखंड के वरिष्ठ जेएमएम कार्यकर्ता सलीम अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola