मसलिया के निपेनिया में बारिश के बीच दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, टेलर मास्टर की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

मसलिया थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक टेलर मास्टर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना निपेनिया गांव के पास हुई, जहाँ बारिश के बीच यह हादसा हुआ. टक्कर के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया. मसलिया थाना क्षेत्र के निपेनिया गांव के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक टेलर मास्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के फूलशहरी गांव निवासी हसरुद्दीन अंसारी (51) के रूप में हुई है. वह मसलिया के दलाही में टेलर मास्टर का काम करते थे. हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोज की तरह दलाही से घर लौट रहे थे हसरुद्दीन

जानकारी के अनुसार, हसरुद्दीन अंसारी रविवार को प्रतिदिन की तरह दलाही से बाइक से अपने घर फूलशहरी लौट रहे थे. इसी दौरान निपेनिया गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हसरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

बारिश के बीच हुआ हादसा, कुछ देर बाद मिली जानकारी

बताया गया कि हादसे के समय बारिश हो रही थी और सड़क पर लोगों की आवाजाही भी कम थी. दुर्घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें सड़क पर पड़ी रहीं. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली. इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. हादसे में शामिल ग्लैमर बाइक समेत दोनों बाइकों को देखकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने दोनों बाइकें कब्जे में लीं, चालक की तलाश

सूचना मिलते ही मसलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गये हसरुद्दीन

हसरुद्दीन अंसारी अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गये हैं. घटना के बाद फूलशहरी गांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस फरार दूसरे बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार बाइक चालक की पहचान के लिए छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola