दुमका के महुआडंगाल में दुर्गोत्सव का बिगुल, 6 लाख का बजट तय
सांकेतिक तस्वीर.
दुमका के महुआडंगाल-विजयपुर में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा के लिए श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में नई समिति का गठन किया गया है. छह लाख रुपये का बजट तय किया गया है, जिसका उद्देश्य भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है.
संवाददाता, दुमका. शहर से सटे महुआडंगाल-विजयपुर स्थित श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रबुद्धजनों की आमसभा हुई. बैठक में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से नई दुर्गा पूजा समिति का गठन करते हुए पूजा की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.
आपके शहर में
सर्वसम्मति से चुने गये पदाधिकारी
आमसभा में सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, राजन कुमार सिंह को सचिव और विरेन्द्र साह को कोषाध्यक्ष चुना गया. पूजा के सुचारू संचालन के लिए कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया. उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए पूजा की तैयारियों में सभी से सहयोग की अपील की.
इस बार छह लाख रुपये का बजट
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों और स्थानीय लोगों के बीच विचार-विमर्श के बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए कुल छह लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि पूजा को श्रद्धा, भव्यता और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जायेंगी.
श्रद्धा और सौहार्द के साथ होगी पूजा
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जायेगा. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद
बैठक में शंभु राउत, मनोज कामत, संजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता, जवाहर मांझी, बबलू मंडल, दिवाकर कुमार मंडल, रामजी साह, प्रभात कुमार, शुभम कुमार, भैरव चंद्र मंडल, सुबोध मंडल, पंकज राउत, कृष्णा मंडल, कनक किशोर, कमल किशोर मंडल, रंजु गोराई, मिस्टर मंडल, प्रकाश मंडल, रोहित मंडल, रमेश मंडल, आशीष गोराई, कपिल कुमार, दिनेश यादव, मिथुन यादव, संजीव यादव, सुमन मंडल, ओम साह, गोवर्धन राउत, अर्जुन पंडित, रामचन्द्र मंडल, धनन्जय मंडल, राकेश मंडल और हराधन मिस्त्री सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए