कॉलेजों में CCTV-बायोमेट्रिक लगेगा,SKMU में कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

कुलपति की अध्यक्षता में आहुत क्रय समिति की बैठक में विवि के पदाधिकारी और सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई क्रय समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. मॉडल कॉलेजों में CCTV कैमरे और बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी. साथ ही, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

दुमका: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति डॉ. कुनूल कांदिर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय क्रय समिति की बैठक हुई. बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों से संबंधित खरीद, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के कई प्रस्तावों पर सहमति बनी.

विज्ञापन

बैठक में विश्वविद्यालय के लेखा विभाग के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद का निर्णय लिया गया. इसके तहत आठ अलमारियां, दो कंप्यूटर और एक प्रिंटर समेत अन्य जरूरी सामग्री जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी जायेगी.

कॉलेजों में CCTV और बायोमेट्रिक की सुविधा

बैठक में मॉडल कॉलेज राजमहल और महिला महाविद्यालय साहिबगंज में CCTV कैमरे और बायोमेट्रिक मशीन लगाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी. इससे इन संस्थानों में निगरानी और उपस्थिति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा.

इसके अलावा महिला महाविद्यालय पाकुड़, डिग्री कॉलेज जरमुंडी और मॉडल कॉलेज सुग्गाबथान समेत अन्य संस्थानों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी सहमति बनी.

आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

क्रय समिति की बैठक में विश्वविद्यालय और इससे जुड़े महाविद्यालयों में जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी. खरीद प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत पूरा करने और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कॉलेजों की जरूरतों के अनुरूप प्रस्तावों पर विचार के बाद समिति की ओर से आवश्यक निर्णय लिये गये.

ये अधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में डीन अकादमिक अफेयर्स सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. पूनम हेम्ब्रम, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा और संताली विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील टुडू मौजूद रहे.

बाह्य सदस्य एवं इंडियन बैंक के पूर्व एलडीएम प्रवीण कुमार तथा लेखापाल परिमल कुंदन भी बैठक में शामिल हुए. वित्त परामर्शी ब्रजनंदन ठाकुर और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जयकुमार ऑनलाइन बैठक से जुड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola